जौनपुर, मार्च 8 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में 21 फरवरी को पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें घायल बदलापुर के कुशहा गांव निवासी 38 वर्षीय राजू का उपचार लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को राजू की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को शव मिला तो शनिवार की सुबह छह बजे शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिए। करीब आठ घंटे के बाद पुलिस और प्रशासन के लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया।कुशहा गांव निवासी जमुना गौतम का 38 वर्षीय पुत्र राजीव उर्फ राजू चार पहिया वाहन चलाता था। वह वाहन मालिक से साढ़े छह हजार रुपये दवा कराने के लिए एडवांस लिया था। परिजनों का आरोप है कि उसी पैसे के लिए वाहन स्वामी सुनील दुबे ने राजू को खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.