मारपीट में घायल युवक की सैफई में मौत, परिवार में कोहराम
औरैया, सितम्बर 21 -- थाना क्षेत्र के नगला हरिया गांव में जुलाई में हुई मारपीट में घायल राजपाल की सोमवार को सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगला हरिया गांव में जाति विशेष का बोर्ड लगाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष ने बोर्ड लगाने का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत कर उसे हटवाने की मांग की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में जुलाई में खेत पर फसल की सिंचाई करने जा रहे प्रमोद कुमार और उनके पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया था। हमलावरों पर लोहे की सरिया और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा था। बीच-बचाव करने पहुंचे लोग भी घायल हुए थे। मारपीट में राजपाल को गंभीर चोट आई थी। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.