मेरठ, मार्च 21 -- मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। बता दें, कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी बिजेंद्र कुमार को उसके रिश्तेदारों ने बहाने से अलीपुर गांव बुलाकर बेरहमी से मारपीट की थी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी सुजाता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि तीन मार्च को उसके बहनोई श्रीकांत ने फोन कर उसके पति को घर बुलाया था। अगले दिन बिजेंद्र अलीपुर गया, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। बाद में सूचना मिली कि उसकी तबीयत बिग...