बिजनौर, मार्च 28 -- चांदपुर। थाना चांदपुर क्षेत्र में मारपीट की घटना में घायेल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिए हैं। ग्राम हैजरपुर निवासी राकेश पुत्र फूलसिंह ने 23 मार्च को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पलक पुत्री संजीव तथा उसके परिजनों ने उसके भतीजे प्रशांत पुत्र सियाराम के साथ जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। उपचार के दौरान प्रशांत की मृत्यु हो जाने पर मामले में धाराएं बढ़ाते हुए इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में शामिल कर लिया गया। पुलिस जांच में निकरान्त उर्फ निक्की, सचिन कुमार, अभिनय पुत्र राजपाल, संज...