बिजनौर, मार्च 27 -- चांदपुर। चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव हैजरपुर निवासी मारपीट में हुए घायल युवक की गुरुवार को मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में शव पहुंचने पर बास्टा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। करीब चार घंटे जाम के चलते प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नितिन तेवतिया, सीओ देश दीपक सिंह ने समझा बुझाकर किसी प्रकार जाम खुलावाया। इस दौरान चांदपुर समेत पांच थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। चांदपुर के गांव हैजरपुर निवासी सियाराम का 26 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार 22 मार्च 2026 की शाम किसी कार्य से अपनी बाइक से मिर्जापुर निवासी सुशील कुमार साडू के यहा जन्मदिन के समारोह में गया था। दावत खाने के बाद वापस घर लौट रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.