प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। देहात कोतवाली क्षेत्र के रेंडवीर गांव में 7 दिसंबर को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में धारदार हथियार के हमले से घायल 40 वर्षीय रामखेलावन की सोमवार शाम प्रयागराज में मौत हो गई। मंगलवार शाम शव घर आने पर परिजन आर्थिक सहायता और आवास की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार करने लगे। तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन फरीदाबाद से भाई के आने के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। रामखेलावन शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के भुल्लर के घर की ओर गए थे। आारोप है कि वहां कुछ लोगों उसे जातिसूचक गालियां देते हुए डंडे और धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मामले में रामखेलावन के भाई रामलाल ने अंकेश पटेल उर्फ गोलई और अंबुज को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.