बाराबंकी, मार्च 24 -- देवा शरीफ। देवा कोतवाली के बस्ती गांव के पास कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से गांव में आक्रोश है। अनहोनी की आशंका पर गांव में पुलिस बल पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया। गांव में पुलिस तैनात है। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांद सराय निवासी घनश्याम वर्मा और राम सजीवन यादव पक्ष के बीच 18 मार्च को बस्ती गांव के पास मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। इसमें घनश्याम वर्मा को गंभीर चोटें आई थीं। घनश्याम को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया था। 23 मार्च को इलाज के दौरान घनश्याम की मौत हो गई। इससे परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। मेडिकल कॉलेज से जब घनश्याम का शव चांद सराय...