मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या का आरोप
अंबेडकर नगर, जून 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बभनापुर गांव में विगत दिनों हुई मारपीट की घटना में घायल राम कपिल गुप्त की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक के साथ तनाव का माहौल व्याप्त है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव के शिवम, रोहित, राहुल, गुड्डू और पल्लू ने रामकपिल गुप्त के साथ मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और बाद में उनकी मौत हो गई। मृत्यु की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.