मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा
बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर/जलीलपुर। क्षेत्र में पुरानी रंजिश और मारपीट के मामले में घायल युवक की 13 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को निलंबित करने की मांग की है। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। गौरतलब हो कि करीब 14 दिन पहले जलीलपुर स्थित शराब की दुकान के सामने मूंग की दाल का ठेला लगाने वाले मुकुल पुत्र पतराम निवासी चौधेडी के पास कुछ युवक दाल लेने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवकों ने मुकुल के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव में मुकुल के मौसेरे भाई दीपक और जीतू भी आ गए। उस समय मामला शांत हो गया और सभी लोग अपने-अपने घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.