गया, मई 19 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के धमौल गांव में छह मई को हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट की घटना छह मई की है और इसमें 32 वर्षीय गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण सोमवार की देर रात शव को लेकर गुरुआ थाना पहुंचे। वहां पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, छह मई को गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान लखन चौहान और उनका पुत्र गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुड्डू कुमार की स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिय...