कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तापुर में हुई मारपीट में घायल महिला ने इलाज के दौरान अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन व परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुक्तापुर गांव की रहने वाली 42 वर्षीय राधा देवी के साथ एक जनवरी को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल राधा को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । वहां उपचार के दौरान राधा की मौत हो गई। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। मां की मौत से उसके पुत्र राम के अलावा पुत्रियों रोशनी, चांदनी, अंशिका, रूपा व कामिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शिकायत के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मामले में रूरा थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.