मारपीट में घायल महिला ने ग्राम रक्षा दल के कथित दलपति पर लगाया ठगी का आरोप
पूर्णिया, जून 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता। ग्राम रक्षा दल में बहाली और प्रशिक्षण के नाम पर कथित रूप से पैसे की उगाही को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इस मामले में मारपीट में घायल एक महिला ने ग्राम रक्षा दल के कथित दलपति सहित चार लोगों पर ठगी और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले को लेकर धमदाहा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। धमदाहा थाना क्षेत्र के उत्तर टोल वार्ड संख्या एक निवासी दुलारी कुमारी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि नंदग्राम निवासी आरोपी ग्राम रक्षा दल का दलपति बताकर क्षेत्र की महिलाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दे रहे थे। यह भी पढ़ें- ठगी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को आवेदन महिला का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र दिखाकर कई महिलाओं से बहाली एवं प्रशिक्षण के नाम पर रुपये लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.