मारपीट में घायल महिला को पहुंचाय अस्पताल
देवरिया, जून 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। बनकटा ब्लॉक के बनकटा थाना क्षेत्र के कारेकाट गांव में आपसी विवाद को लेकर घर में हुई मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव कारेकाट पोस्ट पंडितपुरा निवासी किशुन यादव उनकी पत्नी उर्मिला देवी (45) का अपने परिवार में ही पाटीदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।जिसमें उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसमें खुद पीड़ित महिला द्वारा घटना की सूचना 112 व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी अखिलेश व चालक इंद्रेश ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला का प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.