मारपीट में घायल महिला की मौत पोस्टमार्टम कराने के लिए हंगामा
दरभंगा, जून 15 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में इलाजरत सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के राजो गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी स्व. रामवृक्ष सहनी की पत्नी छोटकन देवी (63) की मौत रविवार की सुबह हो गई। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि मारपीट में घायल होने उनकी मौत हुई है। बावजूद इसके पुलिस बयान दर्ज नहीं कर रही है। केस नहीं बनाया जा रहा है। मामले को लेकर करीब आधे घंटे तक मेडिसीन वार्ड में गहमागहमी बनी रही। कर्मियों द्वारा पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया समझाने के बाद परिजन शांत होकर बेंता पुलिस से मिलने चले गए। यह भी पढ़ें- बीमारी से महिला की मौत, इलाज नहीं कराने का आरोप लगा हंगामा इस वजह से करीब साढ़े चार घंटे तक शव मेडिसीन वार्ड में मरीजों के बीच बेड पर पड़ा रहा। जानकारी मिलने पर बेंता पुलिस ने परिजन के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.