कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तापुर में हुई मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिसने प्राथमिक छानबीन करने व परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुक्तापुर गांव की रहने वाली बयालीस साल की राधा देवी पत्नी स्व. राकेश के साथ एक जनवरी को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल राधा का अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान राधा की मौत हो गई। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। मां की मौत से उसके पुत्र राम के अलावा पुत्रियों रोशनी, चांदनी,अंशिका,रूपा व कामिनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शिकायत के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.