हाथरस, मार्च 28 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में शुक्रवार की रात खरबूज की फसल के बीच से निकलने के विरोध पर कुछ लोगों ने खेत मालिक युवक से मारपीट कर दी जिससे युवक बेहोश हो गया। युवक को लेकर ग्रामीण घर पहुंचे तो बेटे को बेहोशी में देख मां को गहरा सदमा लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को युवक ने आरोपियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्रीतंबर सिंह पुत्र खेमकरन सिंह शुक्रवार को खेत पर खरबूज की फसल की रखवाली कर रहा था। इस बीच कुछ लोग तारागढ़ माता के मंदिर पर लगे मेले में दंगल देखकर लौट रहे थे। प्रीतंबर के चचेरे भाई विशाल का कहना है कि यह लोग खेत में होकर निकलने लगे। फसल में नुकसान बचाने के लिए विरोध किया तो आरोपियों ने उसके व प्रीतंबर के साथ मारपीट कर दी। पिटाई से...