मारपीट में घायल बुलंदशहर के अधेड़ की मौत
अलीगढ़, सितम्बर 29 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद मारपीट में घायल बुलंदशहर के अधेड़ की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जिला बुलंदशहर के डिबाई निवासी अमोद राघव (50) पुत्र जगवीर सिंह का परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसमें वह घायल हो गए थे। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान अमोद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। शाम को परिजन शव को लेकर बुलंदशहर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.