मारपीट में घायल बुजुर्ग की हालत गंभीर, केस दर्ज
रुडकी, मई 19 -- लक्सर, संवाददाता। मुकरपुर गांव में खेत में जुताई करने गए एक ग्रामीण को गांव के ही तीन लोगों ने लाठी डंडों व फावड़ों से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 108 के माध्यम से घायलों कों अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जुबैर पुत्र शाहिद निवासी भारापुर भौरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 14 मई को उसका ससुर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुकरपुर गांव निवासी मोबिन पुत्र अकबर अपने खेत में ट्रैक्टर लेकर काम करने के लिए गया था। इसी बीच दूसरे पक्ष के रहमान, फारूक, फरमान, मुजाहिद निवासी मुकरपुर ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से उसके ससुर का हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.