कौशाम्बी, मार्च 19 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के मैनापुर गांव निवासी 60 वर्षीय अर्जुन निषाद पुत्र श्री निषाद मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। रविवार को वह प्रयागराज से काम करके घर लौट रहा था। शराब ज्यादा पीने के कारण वह असरावे बाजार के बरामदे में सो गया। आरोप है कि इसी दौरान रात में अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से पीट पीट कर उसे घायल कर दिया। सुबह होने पर जब ग्रामीणों ने देखा तो एयरपोर्ट थाना में सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.