बांदा, जून 22 -- बांदा। बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में महिला ने बालिका को पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव निवासी सिया देवी ने बताया 10 वर्षीय पुत्री खुशबू पुत्री संतकुमार 16 जून को दोपहर बकरी चराने गई थी। वहीं पड़ोसी की हमउम्र बालिका भी बकरी चरा रही थी। किसी बात को लेकर दोनों बालिकाओं में विवाद हो गया। इसी बीच दूसरी बालिका की मां रामकली आ गई। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटकी मिली दिव्यांग लड़की की हत्या उसने खुशबू को मारा पीटा और उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे गंभीर हालत मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर पर...