मारपीट में घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
महोबा, जुलाई 30 -- कबरई, संवादाता। पुरानी रंजिश में दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में शिवम कुशवाहा निवासी विशाल नगर ने बताया कि उसके पिता महेश कुशवाहा के साथ पुरानी रंजिश में 27 जुलाई को दबंग दृगपाल निवासी विशाल नगर, अवध नारायण, प्रेमनारायण और कमला के द्वारा लाठी डंडों से मारपीट की थी। दबंगों के द्वारा लोहे की राड से हमला बोला जिसे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 29 जुलाई को मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.