मारपीट में घायल चूड़ी जुड़ाई ठेकेदार की ट्रामा सेंटर में मौत
फिरोजाबाद, मई 27 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल चूड़ी जुड़ाई ठेकेदार की बुधवार दोपहर उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। आंबेडकर पार्क सैलई निवासी 38 वर्षीय बीनू पुत्र रामौतार चूड़ी जुड़ाई करने का ठेकेदार था। मंगलवार शाम को सैलई शराब ठेके के पास कुछ लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। जिससे बीनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार दोपहर दो बजे बीनू की पत्नी नेहा ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बीनू की मौत की पुष्टि होने के बाद उसकी बहन अंजू और अन्य परिजन भड़क उठे। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को सैलई ठेके के पास एक कैंटीन संचालक और उसके साथियों ने बीनू को जमकर पीटा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.