भदोही, फरवरी 25 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।नगर के चुड़िहारी मोहाल में 14 दिन पूर्व मारपीट में घायल 39 वर्षीय मो. नसीम की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत को गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व में दर्ज मुकदमे में पुलिस जांच पड़ताल के बाद धाराओं को बढ़ाने का काम करेगी। नगर के वार्ड 17 चुड़िहारी मोहाल निवासी मो. नसीम अपने मकान में गली की तरफ दरवाजा लगा रहे थे। उस दौरान पड़ोसी ने इसका विरोध किया और जमकर मारपीट भी हुई थी। छत के ऊपर से ईंट पत्थर भी एक दूसरे पर बरसाने का आरोप लगा था। उस दौरान पांच लोग एक पक्ष से घायल हुए थे। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया था। गम्भीर रूप से घायल नसीम पुत्र सलीम को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां से परिजन निजी हॉस्पिटल में उपचार करवा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो सामुदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.