गोंडा, मार्च 10 -- रुपईडीह, संवाददाता। कौड़िया थानाक्षेत्र के रुकमंगदपुर में तीन दिन पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।पुलिस ने एक पक्ष का प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। रमेश कुमार बाजपेई को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूकमंगदपुर के निवासी रमेश कुमार बाजपेई व ओमप्रकाश के बीच भूमि विवाद चल रहा था। इसको लेकर तीन दिन पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक जमकर हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों पक्षों के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महेश कुमार बाजपेई के शिकायती पत्र पर रक्षा राम उर्फ सूरज, शिवम, राहुल व ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.