प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- कुंडा, संवाददाता। मजदूरी को लेकर हुए विवाद और मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद पुलिस ने गैरइरादतन हत्या में एक नबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद तीन को जेल और एक को बाल सुधारगृह भेज दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव निवासी अमृतलाल सरोज के 32 वर्षीय बेटे मनीष सरोज को गांव के ही कुछ लोगों ने मजदूरी के बकाये 250 रुपये के लिए चार सितम्बर को मारपीट कर घायल कर दिया था। मनीष की इलाज के दौरान छह सितम्बर की भोर में मौत हो गई। मारपीट के बाद मनीष की पत्नी मनीषा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनीष की मौत के बाद एसओ सत्येंद्र सिंह ने मामले में गैरइरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाकर मंगलवार को जहानाबाद फ्लाईओवर के नीचे से राजू उर्फ राज कुमार गौतम, हेमन्त गौतम, सुनीता पत्नी राजू एक नाबा...