मारपीट में घायल की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार
अलीगढ़, जून 18 -- हरदुआगंज, संवाददाता। कस्बा के मोहल्ला अहीरपाड़ा में नौ जून 2026 को घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से डंडों से हमला करने के संबंध में जिसमें घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई वादी अशोक यादव की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मौत के बाद हत्या की धारा में तरजीम की गई थी। घटना के बाद दो टीमें गठित की गईं थी जो नामजदों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थीं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर योगेंद्र उर्फ भुट्टन पुत्र संजय निवासी मौहल्ला अहीरपाड़ा, तुषार उर्फ पप्पन पुत्र अजीत सिंह निवासी पंच नगरी केला गोदाम के पास सासनी गेट, गौतम कुमार पुत्र रघुराज सिंह निवासी गली 01 थाना क्वार्सी अलीगढ़ को 04 डंडे व मोटरसाइकिल सहित थाना क्षेत्र हरदुआगंज से गिरफ्तार किया व बाल अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही की। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.