चंदौली, अप्रैल 24 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा गांव में 19 अप्रैल को हुए विवाद के बाद घायल 58 वर्षीय श्यामलाल की बीते बुधवार रात मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव और बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व लाठी-डंडे चले। इसी दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई थी। घटना में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में श्यामलाल, रामदुलार, लखैबर, पंकज, मनोज, मदन और अमित कुमार शामिल थे। सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्राम...