मारपीट में घायल किसान ने दम तोड़ा
लखनऊ, जून 18 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईगंज के जमालपुर कुरमियान गांव में मामूली विवाद में घायल हुए किसान संतोष की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने नामजद आरोपी दीपक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक संतोष रावत की चार जून की रात गांव के ही दीपक से विवाद हुआ था। विवाद में दीपक ने लोहे की रॉड से संतोष के सिर पर वार कर दिया था। संतोष लहूलुहान हो गया था। बेटे वंश की तहरीर पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ एससीएसटी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि मारपीट के मुख्य आरोपी दीपक को पकड़ लिया गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.