संभल, जनवरी 7 -- थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद ई-रिक्शा चालक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी की तहरीर और घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अब इस मामले को मारपीट के बाद मौत के एंगल से जांच रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सेप्टिक रोग बताया गया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि मारपीट से घायल होने के बाद तबीयत बिगड़ने की कड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पत्नी की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामला थाना क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी ई-रिक्शा चालक विनोद कुमार से जुड़ा है। मृतक की पत्नी कमलेश देवी के अनुसार, विनोद कुमार संभल में एक स्कूल का स्टाफ छोड़ने का काम करते थे। सोमवार को भी वह रोज की तरह स्टाफ छोड़कर लौट रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.