औरैया, मार्च 14 -- दिबियापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में कुछ दिन पहले हुई मारपीट में घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरचंदपुर निवासी जसवंत सिंह शाक्य पुत्र राजाराम शाक्य का कुछ माह पहले गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुई मारपीट में जसवंत सिंह की नाक में गंभीर चोट आई थी। परिजनों के अनुसार उनका उपचार दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल चिचौली औरैया, सैफई व लखनऊ के अस्पतालों में कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बताया गया कि शनिवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान जसवंत सिंह की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव हरचंदपुर पहुंचे। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.