बलिया, मार्च 20 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। मारपीट में घायल अधेड़ की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजा के तहरीर पर मां-बेटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।स्थानीय थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर निवासी 58 वर्षीय देवेंद्र मिश्र की पड़ोस के शिवम सिंह के साथ विवाद चल रहा था। 15 मार्च की दोपहर वह घर में भोजन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पहुंचे शिवम तथा उसकी मां रम्भा ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर भेज दिया। बताया जाता है कि गुरुवार को एक बार फिर उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी। इसकी जानकारी होने पर गांव-घर के लोग उन्हें लेक...