कन्नौज, नवम्बर 13 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कटरा बहसार में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। कटरा बहसार निवासी जागेश्वर व उनके अन्य भाईयों में जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार को विवाद के चलते दोनों पक्षों में लाठी-डण्डे चलने लगे। मारपीट के दौरान जागेश्वर का पुत्र वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालात खराब होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.