मारपीट में ग्रामीण घायल,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, मई 27 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पौटा खुर्द निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र डोरी लाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 26 मई को शाम सात बजे गांव के कृष्ण कुमार और उसकी मां हेमा देवी ने उसके साथ बेवजह गाली गलौज करना शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- मारपीट में ग्रामीण घायल,रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- दंपति की पिटाई,चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.