मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी की इलाज के दौरान हुई मौत
मोतिहारी, मई 21 -- कुंडवाचैनपुर। कुंडवाचैनपुर थाना के हसनपुर बैरिया में सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल बिन्दा ठाकुर (50) की मंगलवार रात इलाज के दाैरान मौत हो गयी। सोमवार को बिन्दा व हरेंद्र ठाकुर के बीच गली में पेशाब करने को लेकर मारपीट हो गयी। मारपीट में बिन्दा ठाकुर एवं हरेंद्र ठाकुर का पुत्र श्याम घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बिन्दा ठाकुर को परिजन अस्पताल लेकर गये, जहां से मोतिहारी रेफर कर दिया गया। बिन्दा की पत्नी ने हरेन्द्र ठाकुर, लालबाबू ठाकुर, राकेश ठाकुर सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी कर लालबाबू ठाकुर,हरेंद्र ठाकुर एवं राकेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी दल में डीएसपी के अलावा इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.