मारपीट में गंभीर रुप से घायल इंद्रदेव यादव की रांची में मौत
गिरडीह, मई 26 -- देवरी, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद (बंगारो) गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार (22 मई) शाम में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल इंद्रदेव यादव 40 वर्ष की सोमवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार शाम परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। लोगों ने यादव की मौत के खिलाफ शाम मंडरो चौक पर रोड जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है पुलिस की लापरवाही के कारण मारपीट हुई है इसलिए हीरोडीह थाना प्रभारी को बर्खास्त किया जाए। ग्रामीण हत्यारों को गिरफ्तार करने की भी मांग कर रहे हैं। इस संबंध में मृतक इंद्रदेव यादव की पुत्री प्रीति कुमारी ने सोमवार को बताया कि मंडरो बाजार के पास अवस्थित मकान एवं जमीन को लेकर उसके चाचा भोला यादव, फुआ व अन्य सदस्यों के साथ करीब 8-10 साल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.