गंगापार, अप्रैल 24 -- खेत सिंचाई के दौरान हुई मारपीट में एक किसान की मौत के बाद उसके बेटे के तहरीर पर एक ही परिवार के चार पुरुषों और दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी 69 वर्षीय राममूर्ति पांडेय के बेटे अश्वनी कुमार पांडेय ने शुक्रवार सुबह मांडा थाने में तहरीर दी कि उनके पिता राम मूर्ति पांडेय शुक्रवार सुबह पांच बजे खेत में सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश में पड़ोसी संजय कुमार पांडेय, अवधेश कुमार पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, कुलदीप पांडेय, सुलेखा पांडेय व सीमा पांडेय गाली देते हुए पहुंचे और उनके पिता को मारे पीटे, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा, दरोगा चंद्र पाल सिंह व...