शाहजहांपुर, मार्च 17 -- तिलहर। पूर्व प्रधान के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई न करने के बाद गांव में जमकर विवाद हो गया। ग्रामीण में पूर्व प्रधान सहित कई लोगों पर फायरिंग करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। राजनपुर गांव के पूर्व प्रधान विद्यासागर ने बताया कि तीन दिन पहले वह बाइक द्वारा तिलहर आ रहे थे तभी गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उन पर लाठी से प्रहार कर दिया था जिससे उन्हें चोट आई थी। उन्होंने बताया कि इसकी तहरीर उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन हल्का दरोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। यही रंजिश रविवार को बढ़ गई और दोनों पक्षों में मारपीट तथा फायरिंग हुई। पुलिस ने राजनपुर गांव के वीरेंद्र की ओर से पूर्व प्रधान विद्यासागर, धर्मवीर, राजपाल, प्रभु दयाल, कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.