जहानाबाद, मार्च 31 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट के संदर्भ में जख्मी साकेत मांझी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में पूर्व के विवाद को लेकर उनके माता एवं पिता के साथ गाली-गलौज कर रहा था। जब वह गाली देने से मना किया तो लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। मारपीट की घटना में साकेत मांझी, कृष्णा मांझी एवं रामरति देवी भी घायल हो गयी। जिसका इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.