सहरसा, फरवरी 22 -- सत्तर कटैया। बिहरा पंचायत के लोकही गांव में हुये मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी को पंचगछिया अस्पताल में ईलाज हेतु भेजा गया। बताया जाता है कि मो. निजाम एवं मो. मेहरूद्धीन के बीच विवाद हुआ जो बाद में मारपीट की घटना में तब्दील हो गई। मारपीट की इस घटना में मो. निजाम जहां जख्मी हो गया वहीं एक महिला को गंभीर चोटें आई। पीड़त ने बिहरा थाना में आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की मांग की है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.