भभुआ, मार्च 6 -- पेज तीन भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित 13 लोग घायल हो गए। घायलों में लोहरा के मनोज प्रसाद, नवडिहा के इन्द्रदेव सिंह, अखलासपुर के वकील बिंद, भरखर की लालमुनि देवी, भभुआ शहर के वार्ड 8 के प्रमोद कुमार, वार्ड 16 के अगंद कुमार, वार्ड पांच के आशू पटेल, वार्ड छह के अनिकेत कुमार, राज सिंह, वार्ड 24 के संजय कुमार अग्रवाल, टेकरा के मंतोष तिवारी, सेमरा के पवन कुमार मिश्रा व वार्ड 7 के पिंटू चौबे शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही हें। हि.प्र. बाइक के चक्का में साड़ी फंसी, महिला घायल चैनपुर। थाना क्षेत्र के केवा के पास शुक्रवार की दोपहर एक महिला की साड़ी बाइक के चक्का में फंस गई, जिससे वह गिरकर ग...