मधुबनी, अप्रैल 15 -- राम लखन यादव लखनौर। आर एस थाना के कैथिनियां गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी सरोज कुमार झा ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपित किया है कि 13 अप्रैल को वे अपने जमीन का बॉउंड्री करवा रहे थे। अचानक गांव के ही कुछ लोग आकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।जब उनके पिता एवं माता बचाने आए तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। पड़ोसी ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है।अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- गेहूं काटने से रोकने पर जानलेवा हमला मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...