मोतिहारी, अप्रैल 19 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरनावा नदी घाट के समीप हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मामले में थाना क्षेत्र के कटहां पंचायत के बरनावा घाट गुलरिया गांव निवासी चंदन कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें सुरेश मुखिया, राजा मुखिया, विनोद मुखिया, सहित अन्य को आरोपित किया गया है। कहा है कि उसकी दुकान पर आरोपितों ने कोल्ड ड्रिंक्स लेकर पिया था। रुपए मांगने पर उसकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उसे, उसके छोटे भाई अजय कुमार, पिता भरत साह को मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा आभूषण छीन लिया। यह भी पढ़ें- युवक पर किया जानलेवा हमला अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.