फतेहपुर, फरवरी 25 -- फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा निवासी सद्दाम ने गांव के समशाद पर बकरियां मारने और मां से मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि 23 फरवरी की शाम उनकी दो बकरियां खेत की मेड़ पर चर रही थीं। समशाद ने ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया, जिससे एक बकरी की मौके पर मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई। विरोध करने पहुंची मां नसीमा के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.