रामपुर, मई 30 -- टांडा। जगह को लेकर हुई मारपीट में एक घायल हो गया। मामले में घायल के भाई की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव अहमद नगर निकट फैजगंज निवासी सुलेमान के दो चचेरे भाई आसिम, दिलशाद अपनी अपनी जमीन में मकान बना रहे है। गांव के ही मोहम्मद उस्मान, अजीम, मुकीम,अफजाल, काजिम, सहित पांचों लोग कुछ जगह छुड़वाना चाहते हैं। इसी बात को लेकर हुए तनाव के कारण 27 मई को यह लोग आसिम और दिलशाद के घर में अपने अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और आसिम व दिलशाद को गालियां देने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट प्रकरण में वांछित पांच धराए, लाठी-डंडा बरामद महिलाओं के शोर मचाने पर सुलेमान का भाई शादाब मौके पर पहुंचा तो उसे भी इन लोगों ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। घायल के भाई सुलेमान की ओर से मोहम्मद उस्मान, अ...