मारपीट में एक घायल, तीन पर मुकदमा
बलिया, मई 30 -- बलिया। पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। फेफना थाना क्षेत्र के एकौनी निवासी इन्द्रजीत सिंह के अनुसार, शुक्रवार को गांव के बाहर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। वहीं पर बैठकर मैच देख रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के संदीप सिंह, अमन सिंह, प्रदीप सिंह और तेजबहादुर सिंह ने हमला कर दिया। आरोप लगाया है कि सभी ने लाठी-डंडा आदि से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट में एक घायल, तीन पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.