फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- कायमगंज, संवाददाता। कंपिल रोड स्थित एक कॉलेज के सामने दबंग ई-रिक्शा चालक ने सरेराह एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। फिर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर से सटे प्रेमनगर गांव निवासी मेघा ने कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा 1 फरवरी को उनके पति ओमशिव, जेठ प्रदीप और ससुर राजपाल कपिल रोड स्थित एक स्कूल के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात ई-रिक्शा नंबर यूपी 76 एटी 3347 के चालक ने उनके साथ अभद्रता कर तीनों लोगों को बुरी तरह पीटा था। हमले में पिता और दोनों बेटों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपित गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन समेत भाग निकला। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही...