आरा, जनवरी 6 -- आरा। नवादा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात बहिरो मोहल्ले में छापेमारी कर मारपीट में आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनमें बहिरो निवासी अजय पासवान और उनका पुत्र गोलू कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीन जनवरी की रात बहिरो मोहल्ला निवासी गोपाल पासवान की पुत्री अपने घर के दरवाजे बैठी थी। तभी अजय पासवान और उनके पुत्र गोलू कुमार अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे एवं हथियार के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान उसके बड़े पापा उधारी पासवान को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। इस मामले में सुमन कुमारी की ओर से अजय पासवान, उनका पुत्र गोलू कुमार और उसी मोहल्ले के राजा कुमार सहित आठ नामजद के अलावा चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस पर करवाई कर अजय पासवान और उनके पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.