बगहा, मई 2 -- मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि। भंगहा थाना के कोटवा में बारिश के पानी की निकासी को लेकर मारपीट में आठ लोग घायल हो गये।घटना शुक्रवार शाम की है। घायलों में सिराजुल मियां, हजारुल मियां, समसुद्दीन मियां एवं मकसूद मियां, राज मोहम्मद मियां, उस्मान गनी, साबरुल खातून एवं अबूबकर सिद्दीकी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल राज मोहम्मद मियां को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- कतालपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, दस लोग जख्मी यह भी पढ़ें- बेरूकही गांव में दो पक्षो जमकर मारपीट, चार लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...