मारपीट में अधेड़ घायल चार पर केस
रायबरेली, जून 16 -- अमावां (रायबरेली) संवाददाता । रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने एक अधेड़ को पीट पीटकर घायल कर दिया । आसपास के लोगों ने अधेड़ को दबंगों के चंगुल से बचाया । और अस्पताल पहुंचाकर सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन सुरु कर दी है । मिल एरिया थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा गांव निवासी परमेश्वर उर्फ दऊवा व संदीप के परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है । शनिवार की देर शाम परमेश्वर बाजार से लौट रहे थे । तभी गांव के पास ही आरोपी संदीप गुड्डू रवीन्द्र व दिनेश ने उन्हें रोक कर गाली गलौज सुरु कर दी । परमेश्वर के विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें लाठी डंडे से पीट पीटकर घायल कर दिया । आसपास के लोगों ने घायल परमेश्वर 65 को हमलावरों के चंगुल से बचाकर अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.