सीतामढ़ी, मई 3 -- पुपरी। वलहा मकसूदन गांव के वार्ड 01 में 30 अप्रैल को आवेदन पत्र की जांच के लिए पहुंचे पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ मारपीट मामलों में तीन महिला समेत आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पीएसआई हीरा भारती ने एफआईआर में बताया कि वलहा मकसूदन के बबलू मेस्तर के द्वारा उंसके पुत्र सूरज कुमार को जान मारने के प्रयास करने की शिकायत की गई थी। जांच करने पुलिस बल के साथ बबलू मेहतर के घर पहुंचा और बयान दर्ज किया। एफआईआर में वलहा मकसूदन के नवल महतों, उसकी पत्नी रेखा देवी, पुत्री सोनिया कुमारी, पुत्र नीतीश कुमार, विनोद मेहतर, उसकी पत्नी रीता देवी पुत्र मनीष कुमार, लालों महतों की पुत्री चानो देवी, शिवम मेहतर का पुत्र वीरू कुमार, व सुशील महतों की पत्नी ललिता देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है।पुलिस ने मामले में रेखा देवी, चानो कुमारी, सोनिया कु...